August 21, 2025

उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: सरकार सख्त, सीएम धामी ने विजिलेंस को दी कार्रवाई की खुली छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को कार्रवाई की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। चार साल में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के 82 मामलों को 94 को गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के मजबूत साक्ष्य के आधार विजिलेंस 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने में कामयाब रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पर सख्त रुख का असर विजिलेंस की कार्रवाई में दिखाई दे रहा है। बीते चार साल में भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारियां बढ़ी है। विजिलेंस ने कुल 82 मामलों में कार्रवाई कर 94 को गिरफ्तार किया। इसमें 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं।

वर्ष गिरफ्तारी निर्णय सजा
2021 07 02 02
2022 15 03 01
2023 20 18 16
2024 38 13 07
2025 14 03 02
नोट: साल 2025 के आंकड़े 15 जुलाई तक के हैं।

हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त कर सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभालने के दिन से ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश दिए। इसका असर अब नजर आ रहा है। भ्रष्टाचारियों को अदालत से सजा दिलाने लिए भी मजबूत पैरवी की जा रही है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

 

 

Copyright 2025© Him Samvad, Designed By Motion Trail Creation (9084358715).All rights reserved. | Newsphere by AF themes.